वाणी 81
टेक: तेरे चरण कमल निज पाये जी राम जहां जहां सुमरूँ साहेब या विध यों मिले
तेरे चरण कमल निज पाये जी राम जहां जहां सुमरूँ साहेब या विध यों मिले (टेक) हुए दयाल करी कृपा मेरे साहेब तीनों लोक रचाये हैं जी राम (१) दुख दलिद्दर दोनों खोये जम के पड़े फंदे आये जी राम (२) जम जोरा सुन दोनों नासे दास द्वारे तेरे आये हैं जी राम (३) चौरासी में देवी हिंगलाज जा बांधी भूषण सभी छिनाये हैं जी राम (४) तुलसी सालगराम दोनों खदेड़ें जिन के बांधो करम सवाये जी राम (५) पृथ्वी पति जाका राजा बांधा जिसके बांधे भगत सवाये हे जी राम (६) नारद बांध लिया सिम्भल में बग ले दास सवाये जी राम (७) गैलै तो जूड़ा जाका नारद आया लोग तमाशडे न आये जी राम (८) जूड मुसक जाका नारद मारा नूण धुवासा खुवाये हैं जी राम (९) सम्भल बैठे जब नारद मारा खूब चाबुक लाएजी राम (१०) हरिमन्दर जब नजर पड़ा है नारद पूठे पांव चलाये हे जी राम (११) घड़ घड़ माला जाका नारद बेचे पोये-पोये रोटड़े खाये हैं जी राम (१२) राम बिग्यारी जाके कन्या है कुवारी तेरे नगर याद ले आये हे जी राम (१३) चार कोस में गंगा बल राखी बीच बीच रेत उडाये हैं जी राम (१४) हरिमन्दर जाके काजी पूछा परलो होवे सवाये जी राम (१५) परलो होगी काजी लूंगा राखी, दूंगा दीन बताय हे जी राम (१६) तू कहिये हिन्दू का बालक काजी आय खंदाये हे जी राम (१७) भूला रे काजी तें हरि नहीं पिछाना ज्योति स्वरूप निराकार आये हे जी राम (१८) हरिमन्दर से मसीत उसारी आये मर्द इलाई है जी राम (१९) कह राम जी निःज केवल पाये जिनके जूनि जन्म मिटाये हे जी राम (२०)