वाणी 84
टेक: क्या मन भूला बावरे राम जी बहुत रहा समझाय जी इस परदेशी मित्र ने राम जी बहुत रहा समझाय राम जी
क्या मन भूला बावरे राम जी बहुत रहा समझाय जी इस परदेशी मित्र ने राम जी बहुत रहा समझाय राम जी (टेक) माया तजी तो क्या भया रामजी मान तज्या नहीं जाये जी (१) इस माया ने मोटे मुनि पर बस करे राम जी मान बड़ाई साधौ जग ने खाये जी (२) वे कल्लर दिखें उजले राम जी तहां क्यूं चालेगी नाव जी (३) बिन पानी जग डूबिया राम जी जिन घर करनी तेरी साहेब नाहिं जी (४) वे बुगले दीखें उजले राम जी बैठे कुबद कमाय जी (५) वे ध्यान धरै मौन का रामजी चुन चुन मेंढक खाय जी (६) वे कागज दिखें उजले राम जी घर ब्रह्मा के जाय जी (७) वे भी खूब कूटयां रामजी वे होले मुगद खांय जी (८) वे महरम दीखे उजले राम जी बाढ़ा दे दे जग नै खायै जी (९) देके बाढ़ा खाएँगें राम जी, वे बांधे जम के जाय जी (१०) वे मुकद्दम दीखे उजले राम जी बढ़ा दे दे जग न खायै जी (११) वे बांधे जम कै जाँयेंगे राम जी ज्योर कसाई गाय जी (१२) वे गढ़पति दीखें उजले राम जी काजि सेहर सलाम जी (१३) वे भी खूबा गाड़ियाँ राम जी जिन पर चिनियै पक्की नीम जी (१४) वे राजे दीखे उजले राम जी जिन सिर चवंर ढुलायँ जी (१५) उन में थिर कोई न रहया राम जी वे भी साधौ जग न खाय जी (१६) वे सब ही दीखें उजले राम जी मीर मुलक सुल्तान जी (१७) उजले पहरे कपड़े राम जी रहे जो साबन लाय जी (१८) जिसके ब्राह्मण गुरु हैं राम जी खलक रहि है भरमाय जी (१९) जिन के गंगो टीके तिलक हैं राम जी धोका रहे बनाय जी (२०) पहरे पीरी पगड़ी राम जी टाँग चलै लचकाय जी (२१) करै बराबर कान्ह की राम जी या विध चौरासी कूँ जाय जी (२२) वे धरती पकड़ घसीटियाँ राम जी खेलें विषय बिलास जी (२३) वै भी धरनीं पकड़ पछाड़ियाँ राम जी रहा बिगाड़ा है बास जी (२४) वै बाणा पहरें राम का राम जी या विधि चौरासी कूँ जाय जी (२५) हम किस के आगे कूंकगें राम जी किस पै करेंगे पुकार जी (२६) ऊँट मुन्यारै तो चढ़ै राम जी गेंद गिर ज्यों ठहराया जी (२७) ग्रोही हो के हरि भजे राम जी अचरज कहा न जाय जी (२८) नारद लीया जूड़ि कै राम जी संभल चीनी है मसीत जी (२९) हम अवनासी के संग रहे राम जी बहुरन आवे बन्दा जाय जी (३०) हम अवनासी के संग रहे राम जी तेरे चरणों में रहे लो लाय जी (३१) कहै गुरु पूरे मिले राम जी बहुर न आये बन्दा जाये जी (३२)