वाणी 85
टेक: पहली मर मन बामना राम जी दूजी बार पताल जी
पहली मर मन बामना राम जी दूजी बार पताल जी (टेक) तीजी लेगा रावले राम जी चौथी का बर न्याय जी (१) जिन यह किलंक पछाड़िया राम जी धरती पड़ा है अन्याय जी (२) तखत न रहेंगे बादशाह राम जी कौन करेगा साधो न्याय जी (३) पढ़ै किताबैं बाचेंगे राम जी सिला लाही लेख जी (४) जोगी के मंदर ढावैगें राम जी पकड़ लीजै साधौ शेख जी (५) चारु चक्क हलाके राम जी कभी न राखेंगे भेष जी (६) कौ ने किलंक पछाड़िया राम जी धरती पड़ेंगे अन्याय जी (७) भय भय कारा बीतेंगे राम जी आवे मरद अलेख जी (८) किलंक दाना मारेंगे राम जी फेरें सत्य मर्जाद जी (९) असुरां न मारि खयावेगे राम जी गावैं दस में की रीत जी (१०) झूठे कपटी मारियां राम जी देके छाती पै पांव जी (११) कोई के हरि के प्यारे हैं राम जी चरण रहे तो लाय जी (१२) ब्राह्मण जिनके गुरु हैं राम जी खलक रहे हैं भरमाय जी (१३) जिन के गंगे टिके तिलक हैं राम जी धोखा रहे बनाय जी (१४) अवनाशी के जस कहें रामजी चरन रहे लौ लाय जी (१५) कह राम जी गुरु पूरे मिले साहेब राम जी बहुरन न आवे बन्दा जायजी (१६)