सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्रीराम जी साहेब का लारा

वाणी 83

टेक: राम न भजो निराकार न संभालो प्राण जीवन धन हमारे भाई हो जी

राम न भजो निराकार न संभालो प्राण जीवन धन हमारे भाई हो जी (टेक) अड़े अड़े कर्म ये सदा बिगूचे, कहा करेंगे म्हारे भाई हो जी (१) पढ़-पढ़ पंडित गये निराशा जिनके हृदय में अंधियारा रे भाई हो जी (२) रोली चन्दन घिस घिस लावें जूठे करें ढिपाना भाई हो जी (३) तीरथ बरत नदी नाले इव का बृत निभावे हमारे भाई हो जी (४) घड़ घड़ मूर्ती नगरी रोकी बहुतक माल उपाय भाई हो जी (५) झूठ कपट की पूजा रोपी हरि जस कबहूं न गाये रे हमारे भाई हो जी (६) पानी उन का कभूँ न पीऊं सुपने में हरि बिन आये भाई हो जी (७) जा घर हरि भक्ति न होवे सोई नर अधम कहाय रे भाई हो जी (८) जा घर साधू सेवा नहीं सोई घर जान मसान रे भाई हो जी (९) गुरु मुख भये न हरिजन सेये सो नर भये प्रेत भाई हो जी (१०) पुन्न खड़ा दरवाजे कूके मुक्ति कह तोहे तारु रे भाई हो जी (११) आवोरी मुक्ति मैं तो ही कूँ तारुं निराकार सांहेब न सिम्भालो रे हो जी (१२) कह राम जी तुम अन्तरयामी तुम ही हमारे आवो रे भाई हो जी (१३) कह राम जी तेरे चरण कमल हृदय लिख राखू सिंहासन लो राम राय भाई हो जी (१४)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्रीराम जी साहेब का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम