सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्रीराम जी साहेब का लारा

वाणी 86

टेक: कहियो राम राय कौन गति म्हारी है जी, हे परमगुरु प्यारे कहियो कौन गति म्हारी जी, हे आदिल के बासी कहिये कौन गति म्हारी जी

कहियो राम राय कौन गति म्हारी है जी, हे परमगुरु प्यारे कहियो कौन गति म्हारी जी, हे आदिल के बासी कहिये कौन गति म्हारी जी (टेक) राम ही राम हुआ चारु देशां पूरे रीत न होये तुम्हारी, तुम तो हो सकल के दाता तारन, तिरन मुरारी जी (२) राजा डांडै चौरां भांडै म्हारा करम करे रखवाली, तेरी गति महिमा कोई नहीं पहिचाने म्हारा जिवड़ा फिरै जंजाली (२) अदली जी सुध बुध घर लिये औतार तेरा बाल न बाका होई, सुमरे मद्योना बासक नेता समुद्र लिया बिलाई (३) अदली जी सुधा को घर लिए अवतार तेरा बाल न बाका होई (४) तूँ चार खूंट की भेंट मंगावै कहीं नाचै कहीं गावै दसमा रूप मुगल का धारा तनैं आपो आन बताया जी (५) आपै नावड़ आपै खेवट आपो ही डोरे संम्हारे यह संसार समुद्र सागर मेरा साहेब पार उतारै (६) तीरथ व्रत और वेद कतेबा इन ते रहे राम न्यारा, केवल राम ने निजकर सुमरौ सोई प्यारे का प्यारा (७) अदली जी किलंक मारण दास उभारन जग में मेटे जुहारी, रामे राम हुआ चारों देशा एक दिन सब संसारी है जी (८) दासो थारा गुरु आकाश में गाडम्बर जिन्हें बसुदा ने रंग दिखाया, कागज कलम दिये दासां ने ब्रह्मा आनि झूठाया (९) राम जी किस के खाये, अरु किस के पीवे, किस के तेरा बासा–मैं दासाँ संग खाऊँ दासा संग पीऊँ और दासा संग मेरा बासा (१०) केवल राम ने निज कर सुमरौ वे केवल तुम दासां (११) राम जी साजै साज निवाजै तू ही पिता तू ही माता (१२) कह राम जी सुनों रे दासो थारे नाम रसायन रांचा तेरा (१३)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्रीराम जी साहेब का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम