सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्रीराम जी साहेब का लारा

वाणी 80

टेक: तेरी गति महिमा बरनी न जाये तेरी गत महिमा बरनी न जाये, राम तेरी गत महिमा

तेरी गति महिमा बरनी न जाये तेरी गत महिमा बरनी न जाये, राम तेरी गत महिमा (टेक) धन तू राम धन सतगुरु ने जुग-जुग करता मेरा राज कमाय (१) याद नगर में प्रगट डेरे दस में सब घट राम जी कहाय (२) राम जी निराकार साहेब की प्रगट चौकी कलजुग सुन उठ चमकाय (३) नारद बांध लिया सिम्भल में अपना मुगली भेष बनाय (४) मथुरा, बद्री, द्वारिका, काशी अपनों न मिलो निशान बजाय (५) केलंक मारन दास उध्दारन दर तें कर्म जो दिये धिकाय (६) कागज कलम दिये दासा ने मूड़ धुन के ब्रह्मा पछताय (७) ब्रह्मा, विष्णू, महादेव, काजी बेद कतेब ढडौरै भूले जाय (८) साहेब में कोई दोष न है मुंह मांगा सोई फल पाया (९) बालू रेत की भींत उसोरौ स्वामी तो मिल दश में दासों संग गाय (१०) निराकार साहेब की भेंट चढ़ाओं दासो थारा संसय देगा मिटाय (११) जनम-जनम के सेवक तेरे कलयुग में राखे अपनाय (१२) लख चौरासी के संग भये भौं सागर तैं कर्त्ता लिए ते व बचाय (१३) लख चौरासी ब्रह्मा ने मांगी कलयुग बैठा भगत कमाय (१४) सतयुग, त्रेता, द्वापर धारे कलयुग ओटे आये (१५) सतयुग, त्रेता, द्वापर धारे कलयुग सतयुग सेंठा आय (१६) कह राम जी सुनो मेरे दासो पूरब हों लादे लाय खां (१७) पांच वेद पन्द्रह में कर्त्ता सूद घरां दिये फरमाय (१८) दिया राम अभय पद करे बड़े भागी सूधां के पग धारे आये (१९) जहाँ तेरे दास तहां तू साहिब अपने न तू सहज के शब्द सुनाय (२०) जैसे धन्ना, धुर्व, प्रहलाद न मिले थे वैसे मिलियो सहज सुभाय (२१) धन निराकार कलयुग में आये अपनों ने मिलो निशान बजाय (२२) यह संसार रैन कैसा सुपना झूठा भरम रहा लिपटाय (२३) हरि सुमरन बिन गुरु और साद संगत बिन मेरा जन्म जीता अकारथ जाय (२४) अधिक प्रीत लगी म्हारी तुम से जैसे मीन संग जीवे पानी के माय (२५) जन की लाज मेहर कर राखो भूला जन अपना समझाय (२६) निर्मल नाम निराकार जी का सुमरौ जन की आवागमन मिटाय (२७) एक मन होकर भजेंगे नाम तेरा जूनी जन्म वा भरम में ना आय (२८) असली दास बिसौंदी तेरा जिसका जस तीनों लोक के माय (२९) चार खूंट से धन-धन कर आवें रूप द्वारे राजा राम जी कहाय (३०) मीर मुलक सुलतान भी आवे द्वारे शीश निवास चरनों में लिपटाय (३१) कहै रैदास सुनों मेरे दासों निराकार का सुमरन हृदय लाय निराकार का सुमरन हृदय लाय (३२) सूद चतुर पौली तेरे चरनों में, राम सुमर मुंड चरणों में शीश निवाय, निराकार सुमर मुंड शिश निवाय (३३)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्रीराम जी साहेब का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम