सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्रीराम जी साहेब का लारा

वाणी 79

टेक: तेरी शोभा बरनीन जाय तेरी या छब बरनी न जाये राम तेरी जी

तेरी शोभा बरनीन जाय तेरी या छब बरनी न जाये राम तेरी जी (टेक) जहाँ कोई बेद कतेब नहीं थे जलो जथा में रहे थे समाय (१) जहाँ कोई दाई सांई ना होती कहां से पिया और कहाँ से खाय जी (२) जल, थल, जमीं, आसमान उपाये सृष्टि रचि ब्रह्मा के नाय (३) चारों बेद निगम तेरे साथी पहले दिये ब्रह्मा फरमाय (४) सुमेर मध्योना बासक नाथे समुद्र लिये कमोले राय (५) समुद्र बिलोये बासक नाथ, द्रोणा पर्वत गये लरजाय (६) कलू काल में हित कर विप्र दश में रूप मलेछी राय (७) ब्रह्मा, विष्णू, महादेव, काजी उन से तेरी गति लिखी न जाये (८) निराकार निरंजन सुमरौ दासो जो सुमरै बैकुंठ जाय (९) कह राम जी सुनो मेरे दासो साधौ चरणों में केवल रहे लिपटाय (१०) कह चतर सुद पौली तेरे चरणों में सुमर साहेब मुड शिश निवाय जी (११)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्रीराम जी साहेब का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम