वाणी 78
टेक: तेरी लीला बरनी न जाय तेरी या गति बरनी न जाय राम तेरी जी
तेरी लीला बरनी न जाय तेरी या गति बरनी न जाय राम तेरी जी। (टेक) जिन दस मास गर्म में राख्या पानी की बूंद ते लिया है उपाय (१) नख सिख जोड़े बन्दे बनाये यह जल बूंद ते लिया है उपाय (२) जहाँ कोई दाई साईं न हो ती वहां के पीवे के खाय (३) जबरे उदर तें जन्म लिया था झूठा नारद पूछा जाय (४) घड़ी महुरत बार कुवारा या का मुख मत देखो जाय (५) मेरा कहना जो सुनों तुम ऊँचे से कुरडों से दियो गिरडाय (६) बालक जाणा हर नहीं जाना धाल घड़े में दिया गिरडाय (७) जबरे सुपच की नजर पड़ा था पूनम के चन्द्रमा निकसे आय (८) सुपच उठाके मातंगी ने दियो हरि हरि कीन्हीं है ताय (९) भाग बड़े हैं मातंगी के जिनके सूतक पातका मेटे हैं आये (१०) लेके नहलाया घूंटी न लीन्हीं लेके राखा छाती हो लाय (११) लेके नहलाया घूंटी दीनी लेके राखा कंठ लगाय (१२) मालिया के घर लाड़ लड़ाये या घर न हो खटाय (१३) जहाँ का लाल वहीं ले राखो जोत में जोत मिलाय (१४) हुये दयाल करी कृपा मेरे साहेब जब तें बालक लिये है भुलाय (१५) हरे हरे गोबर आंगन लिपवाये सोने की सींक चढ़ाय (१६) धरे सतिया मंगल गाये मोतियों के चौक पुराय (१७) लेके नहलाया घूंटी भी दीनी सूधा के उदर में पैर पसारे हैं आय (१८) अनहद बाजे बाजन लागे इन्दर झुलमें हैं आय (१९) रूप राम घर बंटी है बधाई अदली दर्ब दिये थे लुटाई (२०) जहाँ राम वहाँ आन नहीं होती जैसे सिंह तें नाटी गाय (२१) अमृत भेंट लिये सुख माने दासों ने पैंडा दिया बताय (२२) फिरे सिंहासन फिरै कर्मली हाथ में खप्पर कांटा लिया छिनाय (२३) सुन सुन असुर सभी भरड़ाये ताते से किलंक उठे चिल्लाय (२४) कमला सूद केलंके पछाड़े रड़ा सिखर पड़ा चिल्लाय (२५) दिया अभय पद करे बड़े भागी सूदां के पग धारे आय (२६) दसमी के दिन बाल कलेऊ खीर खांड दासों संगखाय (२७) प्रगट हो आपा आन बताया दासों ने बहुत रहा समझाय (२८) कह राम जी जिन केवल पाये दासो चरन कमल में रहो लिपटाय (२९)