सीधे सामग्री पर जाएँ

धाम की पुस्तक से, शब्दशः

श्री मोलू राम जी का जीवन परिचय

नीचे का पाठ सत सही निराकार धाम की पुस्तक से बिना किसी बदलाव के लिया गया है।

सात सौ वर्ष व्यतीत हुये हरियाणा प्रान्त में जींद के निकट याद नगर ग्राम में आप प्रकट हुये। आप के पिता का नाम श्रीरूप राम और माता का नाम लक्ष्मी सुधा था। धन्य है सुधा माता को जिनकी कोख से ऐसा कला धारी उत्पन्न हुआ। जिस समय आप की माता अपने पिता के घर थी। आप के जन्म से पूर्व आप की माता को यह आकाश बाणी हुई कि तुम चिन्ता न करो तुम्हारी कोख से निराकार भगवान् की ज्योति प्रकट होगी। जो महा परलय तक अजर अमर रहेगी और तुम्हारा चारों खूंट में नाम अमर होगा। वह परम शक्ति संसार के पांखड छोडवाने के लिए प्रकट होगी। ''देखने में वह शक्ति शरीर धारी होगी।''

जब आप का जन्म हुआ उस समय घड़ी मुर्हूत पूछने के लिए ब्राह्मण बुलाया गया। ब्राह्मण को लक्षण देखे कर यह प्रतीत हुआ कि यह शक्ति पूज्यवान है। पाखंडों का खंडन करेगी। उस स्वयं पाखंडी ब्राह्मण ने इस बात को छिपाते हुए कहा कि यह बालक खराब लक्षणों वाला है। यह अपने दादा व नाना का वंश खंडन करेगा। यदि तुम मेरा कहा मानों तो इस बालक को घड़े में डाल कर बाहर फेंक दो जिससे कोई पता किसी को न चलेगा। इतनी बात होने पर बालक को बाहर कुरड़ी पर फेंक दिया गया।

प्रातःकाल उनका हरिजन सुपच वहाँ गया उसने उस बच्चे को जिस का तेज सूर्य के समान था उठा लिया और अपने घर ले आया। हरिजन के कोई संतान नहीं थी। उसने सोचा कि मैं बच्चे को पाल लूंगा। यह दशमीं का दिन था। चार दिन तक बच्चे ने सुपच के घर दूधी या घूंटी नहीं ली तथा अपनी शक्ति के बल पर वैसा ही बना रहा। चार दिन बीतने पर हरिजन की पत्नी मांतगी को बड़ी चिंता हुई कि हमारे ऊपर बड़ा दोष चढ़ेगा। उसी समय भगवान् राम जी ने अपने दादा को कूंगड़ ग्राम में जा कर जगाया और अपने जन्म के बारे में समझा कर बताया कि अब मैं इस समय सूपंच व मातंगी के घर हूँ मैंने अभी तक कोई दूधी व घूंटी नहीं ली है। तुम मुझे वहाँ से ले जाकर मेरी माता सुधा जी के पास पहुँचा दो।

दादा जी घोड़े पर सवार हो कर धन की वर्षा करते हुए याद नगर पहुँचे और बच्चे की सेवा का मोल देकर माता सूधा के पास पहुंचा आये। जिस के कारण बच्चे का नाम मोलू राम रखा गया। अपनी माता के दर्शन होते ही दोनों अंगूठे अपने मुँह से निकाल कर अपनी माता की दूधी पी और घूंटी ली।

हिंसक यज्ञ का खण्डन

जब राम जी साहेब चलने फिरने लगे तो एक दिन अपने नाना जी के साथ बाहर गये। वहाँ यज्ञ की सामग्री के तम्बू लगे हुए थे। उन्होंने अपने नाना जी से पूछा कि क्या कारण है, नाना जी ने बताया कि कल यहाँ यज्ञ होगा। बालक मोलू राम जी ने उत्तर दिया कि यह हिंसक यज्ञ है। आज से बन्द कर दिया गया है, कल खण्डित होगा। मोलू राम जी ने अपने नाना जी से पूछा कि यह हिंसक यज्ञ क्यों किया जाता है। नाना जी ने उत्तर दिया यदि यह नहीं होगा तो वर्षा नहीं होगी। देवी व दाना कोई वर्षा नहीं होने देंगे। मोलू राम जी ने अपने नाना जी से कहा कि वर्षा अवश्य होगी, नाना जी ने फूछा कि वर्षा होने के क्या विधि है। राम जी ने बताया कि ग्राम से सम्मिलित गुड़ की भेली इकट्ठी करो। निराकार तीर्थ पर ज्योत लगाकर गुड़ सबको बांटो अतः ग्राम पंचायत ने ऐसा ही किया। ये विधि करते ही खूब वर्षा हुई। वर्षा होने पर सब लोगों को दरश गया कि यह कोई कला अवतार है। वर्षा होने पर देवी और दानों ने विकराल रूप धारण किया।

दूसरा चमत्कार

उस स्थान पर दाना वे देवियों ने हाड़-माँस व बिष्ठा का कोट बना लिया। जिसके कारण वहां कोई देव पुरुष न जा सके। दानें व देवियों ने जीव हिंसा का लक्षण शुरू कर दिया और बड़ा अत्याचार किया। भगवान् का सिंहासन हिला तुरन्त भगवान् ने अपने गणों को भेजा। गणों ने देखाभाला परन्तु उनकी कोई पार ना बसाई। उन्होंने भगवान् से जाकर कहा कि यह सब हमारी शक्ति से बाहर है। निराकार भगवान् ने अपनी पूर्ण शक्ति मोलू राम जी को दी अतः निराकार की शक्ति से मोलू राम जी ने दोनों देवी व दानों को मार डाला व देवी को वश में कर लिया।

तीसरा चमत्कार

एक दिन की बात है कि भगवान् राम जी जंगल में गौ चरा रहे थे। वहां पर दो संन्यासियों ने भगवान् की परिक्षा लेनी चाही। उन्होंने कहा कि हमें खीर की इच्छा है। उस समय दूध देने वाली गाय घर पर जा चुकी थी। इसलिए भगवान् राम जी ने बिना व्याई झोटी पर हाथ लगाकर दूध निकाला और दो मुट्ठी अन्न-धन की भर कर एक में मिठा तथा दूसरी में चावल बना दिये। पास के खेत में काम कर रहे किसान से बर्तन मांग कर खीर बना ली। अब खीर तीन पत्तलों में परोसी गई तथा राम जी ने साधुवों से कहा लो भोजन जिम्मो तो संन्यासियों ने भगवान् राम जी से कहा हम तुम तीनों एक साथ जिम्मेंगे। राम जी ने उनके साथ भोजन करने से इन्कार कर दिया तो संन्यासियों ने भोजन करते समय विचार किया और भगवान् राम जी से कहा यदि आप हमारे साथ भोजन करते तो आप को चारों खूंट शिश झुकाते और आप इतिहास में रामचन्द्र व कृष्ण की तरह प्रकट होकर भक्तों का उद्धार करते। अब आप को तीन खूंट महा प्रलय होने तक शिश झुकायेंगे और चारों दिशाओं में आप की निराकर ज्योति का यश रहेगा। उन्होंने एक लोटा जल का निराकार जी के तीर्थ से मंगवाया और निराकार राम जी के चरण पदों में से थोड़ी सी मिट्टी उठा कर कहा यह गंगा जल और यह चन्दन पशुओं व मानवों को दिये जाने पर उनके दुःखों में सुःख पहुंचेगा और जिस घर में आपके नाम की ज्योत जलेगी उन के सामने कोई संकट नहीं आयेगा। मन्दिर पर जो भक्त एवं साधू आएँगे उनका सदा आदर होता रहेगा। अन्न-धन और भोजन का भण्डार भरपूर रहेगा। सन्यासियों ने भोजन खाते हुए यह सब कहा और अन्त में भगवान् राम जी ने उन साधुओं से आर्शीवाद लिया और अन्तर ध्यान हो गये। संन्यासी भोजन करके और निराकार ज्योत के दर्शन करके चले गये।

श्री रामजी साहेब की बंसावली

प्रथम रूपदास जी ताके पुत्र भये श्री राम जी साहेब तिन के सुत भये सातः–तास के नाम बखानू :

केसो दास (१) निरबाण दास (२) दयालदास कही जै (३) भागो दास (४) मोहन दास (५) हरिदास (६) रै दास लल ही जै (७) ये सात पुत्र भये मौलू राम कै। राम सुमर निर्भय भये जसराम कहै इस जगत में पंथ प्रगट करि गये संवत् सोलह सौ छत्तीस १६३६ राम प्रगट भये बिस्वे बीस ताके पुत्र सात जो भये तिन नाम प्रगट कर दिये तिन में एक भये रैदास ताके खान दास प्रकाश, ताके भये उमरशाह दास, सुजान दास, हरिलिया निवासू ताके सुत भये तुरती दास जाके हृदय भया प्रकाश, तिन बाणी का किया उचारा पढ़ते सुनते उत्तरो पारा राम राम डों सही निराकाराय नमो नमः

श्री राम जी साहेब की जन्म भूमि

दोहा

नमों नमों गुरु देव जी, पुनें नमों बहु बार।

आदि कथा महाराज की बरनू यथा बिचार॥

कबित माईक प्रपंच मान, जम्बू नाम दीप जान, तामें भरत खंड नाम खंड़न मैं जानिये तामें कुरु देश नाम खरक बराहये गाम तामें आप प्रगटे राम। भेद भर्म भानियै भार बहु बाढ़ो छिती, तामें जीव दुखी अती। कौंन विधि जांहि गति अैसी उरआनीयैं। भव सिंध देख्यो भारी कौन भाति हों हिंपारी। अैसी राम उरधारी भगती नाव ठानियें (१)

दोहा

भौं सागर के तिरन कूँ कीनी नव का नाम।

जौ बैठे सो ही तीरे कहा पुरुष क्या बाग॥

चोपाई

भौरों पीर बराही उत जा हर काली सैयद भूत।

छेत्रपाल और देबी देवा इन की दूर करि सब सेवा॥ (१)

या बिध भरम मिटाये सब ही निरभय नाम लखाया

तब ही और सभी पाखंड छुटाये केवल हरि की शरन लगाये (२)

दोहा

यो मोलू प्रगट भये ज्यों निस माहिं चन्द।

साध मतों प्रगट कियो दूरि किये सब फंद॥ (३)

बाबा मोलू राम की बाणी अपरग्यार दास राम स्वरूप ने लिखी। पढ़ी सुनी उत्तरे पार (४)

ग्रंथ के अन्त में मंगला चरण। सोरठा नमों नमों बहो बार, हरि हर जब गुरु देव कूँ मंगल रूप आपार। पार करो भव सिंधु तैं (५)

तुम परसाद पोथी लिखी भये जो पूरन काम, सो मेरे हृदय बसो श्री बाबा मोलू राम (६)

पांच बिखे अरूँ पांच रिपू। अज्ञान रिपू जिन जग भर मायो सो सब नाथि लिये गुरु ज्ञान सूँ याही तें नत्थन नाम कहायो, नर तन धरी उत्तम ज्ञान गहयो जिन याही ते नाम नरोत्तम पायो। तिन यह बाणी कौं ग्रंथ सुधारि कैः संचय करि पुनिता हि लिखाओ। साधु रामस्वरुप ने लिख्यो श्री दास नरोत्तम आज्ञा पायों। (१)

सोरठा आप न तो इच्छा नहीं। यद्यपि श्रेष्ठा चार श्रेष्ठ में तजै आचार जो बढ़ै भूमि बहोभार। समंत ससि ग्रहः युग ग्रह फागुण मास सुभ जान। कुष्णा पच्छा चतूर्थी तिथि॥ (२)

राम राम राम राम

औं तत्व सत्त हरि उों ततसत् (३)

समंत १६६४ तूं समंत सोलह सौ चौंसट।

पूरा इतिहास और वाणी ऐप में

सत सही निराकार ऐप में जीवन परिचय, सभी वाणी, पंचांग और नाम जाप — मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

सत सही निराकार वाणी पढ़ें → · धाम का रास्ता