सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी

वाणी 48

टेक: भर मेरे जीवडे जान्या नाहीं केवल नाम बसै घट माहीं

भर मेरे जीवडे जान्या नाहीं केवल नाम बसै घट माहीं (टेक) याद नगर में बड़ा है मुकाम जहां प्रगट खलें राम ही राम (१) सांच पुकारै बेद पुराण ना कोई मूर्ति ना कोई थान (२) ना वाके हृदय आंख और कान पण्डित भूले सदा जिजमान (३) ना जाऊँ बदरी ना जाऊँ कांसी घर बैठे पाये अबनासी (४) ना जाऊँ पेहवे ना जाऊँ पिंडारे दसमें आये याद द्वारे (५) कस्तूरी तो मिरगां के माहिं मिरगा भूल्या फिरे बन माहिं (६) कह राम जी आण देव सब झूठ की बाजी आपही मुल्ला आप ही काजी (७) कह राम जी केवल तुम नाम धायो थारे शुद्ध होगे पूरे काम काम (८)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

प्रभात की बन्दगी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम