सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी

वाणी 44

टेक: ऐसा कोई जो राजा राम से मिलावै, ऐसा कोई जो सांचे साहेब से मिलावे, अन्तरयामी से मिलावै, पलक निवाज से मिलावै, ज्योति सरूप से मिलावै, ऐसा कोई जो निराकार से मिलावै

ऐसा कोई जो राजा राम से मिलावै, ऐसा कोई जो सांचे साहेब से मिलावे, अन्तरयामी से मिलावै, पलक निवाज से मिलावै, ज्योति सरूप से मिलावै, ऐसा कोई जो निराकार से मिलावै (टेक) राम भज राम का भजन कर, हर सुमरन कर, तेरी जम नजर नहीं आवै (१) राम के मिले तैं सदा सुख उपजै महा सुख उपजै करमा तैं छुटावै (२) राम भजन गुरू साध की संगत राम रसायण कोई लोभी पावै (३) राम भजन कर साध के लक्षण कर, जम तेरी नजर नहीं आवै (४) यह संसार समन्दर सागर करता मेरा पार लगावै (५) कह राम जी तुम केवल नाम भजियों जूनि जन्म बहुत न आवै (६) करले बन्दे बन्दगी ऐसी तेरी जात देखत ही छिप जायेगा ज्यूँ तारे प्रभात (७)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

प्रभात की बन्दगी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम