सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी

वाणी 45

टेक: करले बन्दे साहेब से मित्रताई, करो रे प्यारे साहेब से मित्रसाई

करले बन्दे साहेब से मित्रताई, करो रे प्यारे साहेब से मित्रसाई (टेक) निज नहचे चरण भजो निराकार के सोई तेरा मोदी लाल दाई (१) जल की बून्द गर्भ में सींची वहां किन्हूँ घूंटी प्याई (२) नौ दस मास गर्भ में राख्या ना थे वहाँ बहन और भाई (३) जहाँ कोई बेद कतेब नहीं थे, वहाँ तेरी धूर तें कलम लिखाई (४) पाप और पून्य अपनों के बांधे ज्यूँ जल बाधा काई (५) राहु केतू अपनों के मेटे ज्यूँ मेटा मूसला सांई (६) तीन लोक जल थल के दाता सब घट रहे समाई (७) चार खूंट का एक ही साहेब जिन्हें यह उमत उपाई (८) नारद बाध लिया सिम्भल में प्रगट भलि बजाई (९) चौरासी में देवी हिंगलाज बांधी जाके वस्त्र लिए छिनाई (१०) ब्रह्मा, बिसनू, महेसर भूले जिन्हें बहुत रहे भरमाई (११) कह राम जी साहेब दशमें आया तेरी दास भक्ति बन आई (१२)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

प्रभात की बन्दगी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम