सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी

वाणी 50

टेक: राम नाम राम नाम जपा करो रामजी के नाम का सुमरन करो हृदय केवल का सुमरन करो

राम नाम राम नाम जपा करो रामजी के नाम का सुमरन करो हृदय केवल का सुमरन करो (टेक) हृदय केवल करे नबेड उलटी धरे और ना छेड़। केवल सेती कर्म जो अड़ै बहुत गोड़े उनके पड़े (१) राम भक्ति की करो पुकार झुक झुक पच पच मरे गवार (२) राम भक्ति की हृदय धार पच पच के न मरे गवार (३) पूजैं तुलसी सालिग राम, हरि ने पहिचाने कोई ना राम (४) हरि न पिछाने जमीं असमान कहाँ बसे वे राम रहिमान (५) हरि न पिछाने गिरि कैलास, पत्थर पूजै कहावे दास (६) न वे गोपी न वे दास झूठे जीम चले वे दास (७) ब्रह्मा विष्णू तेरी करनी हारी डढिया छोड़ पहर ली साड़ी (८) रूप मलेछी हाथ डिढांर ब्रह्मा विष्णू न जानी तेरी सार (९) रूप मलेछी कंथर बाला रोकी ग्यास लम्बे फाला किस विध आये दसमें अवतार (१०) मातंगी के जोई आया, जिन बलि राजा का राज डिगाया (११) जहाँ नहीं पहुँचे पुन्य और पाप अलख निरजन आपो ही आप (१२) भांड़े घड़े समारे सोई निराकार निरंजन प्रगट होई (१३) कह राम जी कल जाने ना सार, जिन एक दिन मेटी सभी जुहार (१४)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

प्रभात की बन्दगी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम