सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी

वाणी 51

टेक: राम नाम राम नाम भजा करो, हिरदय केवल का सुमरण करो

राम नाम राम नाम भजा करो, हिरदय केवल का सुमरण करो (टेक) जहाँ नहीं पुन्य और पाप, अलक निरंजन आपोई आप (१) हिन्दू औलिया एकोई होय जाका ब्याज न लेखा कोई (२) हिन्दू सोई हद में रहे, ममता छोड़ बदन को दहै (३) पार ब्रह्मा का पावै भैवा, उस हिन्दू की करियो सेवा (४) मुसलमान मुसावै आप सिदक सबूरी कलमा का पाक, जो पावैं कलमा की सार (५) वे क्यूं कुत्ते के मुरदार खड़ी न छेड़े पड़ी न खायं, वे मुसलमान भिस्त को जाए (६) सन्यासी जो करे सन्यास तले धरती ऊपर आकाश (७) अनहद जाय रहे उन में वे ना रहे सो सन्यासी जन्में ना मरे (८) मुंडिया सोई मन मुंडावै, अलख पुरुष की खबर ना पावै छाडे झोली और प्रपंजा सोई मुंडिया हृदय का सांचा (९) जोगी सोई जा रे बिन्द, जरा मरण नहीं व्यापै द्वन्द जोग जगत में रहा समाय उस जोगी को जम काल न खाय (१०) काजी सोई काया बिचारैः; कुवारी कन्या भीतर आनै, सुपने विन्द देई न झिरना उस काजी को जरा न मरना (११) मुल्ला सोई जो मन से अड़े, कर उपदेश काल से भिड़े, काल पुरख के मारे मान उस मुल्ला को सदा सलाम (१२) दरवेस सोई दर मन्दिर की बातें कहे, जग बंधन से न्यारा रहे, अनहद पारा बान्धै नीर, उस दरवेस के अखय शरीर (१३) सुलतान सोई दोऊ सुरताने बाहर जाता भीतर आनै, गगन मंडल में अस्थिर रहै उस सुलतान के सिर छतर फिरै (१४) हिन्दू कहै राम ही राम मुसलमान कहै खुदाय खुदाय कहे राम जी सबका एकोई साहेब, सब घट रहा मिलाय मिलाय (१५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

प्रभात की बन्दगी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम