सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी

वाणी 52

टेक: सब रंग के बोलू दरबार, उठ प्रभात बोलू दरबार चतुर्भुज के बोलू दरबार, सुध बुध मेरे जी की जात

सब रंग के बोलू दरबार, उठ प्रभात बोलू दरबार चतुर्भुज के बोलू दरबार, सुध बुध मेरे जी की जात (टेक) भगत हेत दर्शन निराकार दास अपनों पर हो रिछपाल, इन बन्दा पर हो रिछपाल (१) तेरा दशमा रूप पिता घर तास, वाह को भज्यो जिन दिया घट सांस वाही तुम्हारा सिरजन हार (२) एक नाम तेरा एक ही आस, सुमर वन्दे ओर सकल विनास (३) एक नाम तेरा एक ही लिया, सुमर धनी जिसने नाम तेरा लिया (४) जूनी पड़या थिर न रहै, गुरु के बचना शब्द लो लाय वन्दे जूनी जन्म न भरमाये (५) दासो सुमरो एक ओंकार फेर ना जन्मों दूजी बार, तेरा पशिचम दिशा में बड़ा मुकाम, पूर्व दिशा में लिया तेरा नाम (६) बारह कुण्ड जहाँ देव स्थान पीवै सूरा लेते नहीं दान, उत्तर दिशा बिरखोती बहै, तीन लोक जस तेरा कहै (७) तेरा कहत निर्वाण दास दासो न कहियो समझाय, यह तीन लोक में न्यारा रहा, सुमर धनी बैकुण्ठ जाय, निराकार पढ़ो बे कुण्ठ जाय (८)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

प्रभात की बन्दगी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम