॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी
वाणी 49
टेक: मनसा तेरे बिन डोले ना रहे, यह लोभ ना बिन डोले न रह
मनसा तेरे बिन डोले ना रहे, यह लोभ ना बिन डोले न रह (टेक) उठ प्रभात बनारस तोड़े रग रग दान्त घसे (१) न्याहे धोवै क्या होव बन्दे जब घट अन्दर मैल रहे (२) माला पहरे तिलक बनावै फेर कुफर के काम करे (३) मथुरा, बदरी, गया में जा भटके अविनाशी को ढूंढ के कोई न लहे (४) करनी करै कमीना केसी रिसी ज्यूँ टूक लहे (५) तीर्थ व्रत नदी और नाले नहाय-नहाय तीर्थ मन में बहुत फहै (६) करनी करो कबीरा कैसी जो हरपै ध्यान रहे (७) बिन करनी बोहतक दुःख भरे विष ज्यूँ उमर गहे (८) याद नगर इस सूद द्वारे दस में मान भये (९) कह रामजी दासो साधो केवल नाम भजियो कर्त्ता मेरा सांचे वचन कहे (१०)
॥ सत सही निराकार ॥