वाणी 46
टेक: दर्शन दीजो जी पीताम्बर धारी, दर्शन दो जी बाबा सब रंग धारी
दोहा कर ले बन्दे बन्दगी, यह तन अपना खोज। जिसने खोज्या तिन पाया, बहुत गये सिर फोड॥ दर्शन दीजो जी पीताम्बर धारी, दर्शन दो जी बाबा सब रंग धारी (टेक) तुम राम तारन तिरन मुरारी कहाँ लग बरनू महमा तुम्हारी (१) तीन लोक में बसुदा तुम्हारी चार खूंट में संयोज तुम्हारी (२) दास मिलन न भुजा पसारी सन्त मिलन ने भुजा पसार (३) सुन सुन बिरद शरण तेरी आये सोई जन उभरे शरण तुम्हारी (४) एक नाम जिन निज कर सुमरा अपनों बन्दों की पैज पर बान उतारी (५) दाना तो मार पहाड़ी तै डारा पूर्ण परगट आप मुरारी (६) कह राम जी तुम केवल राम दास उद्धारण पूरे किये वे काम अपने भगत उभारन पूरे किये वे काम सो जन आये शरण तुम्हारी (७)