सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी

वाणी 43

टेक: बोलो जी उठते ही प्रभात राजा राम कहो, बोलो उठते ही प्रभात ज्योति स्वरूप कहो, बोलो जी उठते ही प्रभात इलाही अलेख कहो, बोलो जी उठते ही प्रभात साहेब एक कहो

दोहा गुरू गोबिन्द की बन्दना हो वे बारम्बार। तीन काल के सन्त जन तुम्हें प्रमाम हमार॥ हे गुरु मुझ दास पै रखियो कृपा आप। मैं परबल आधिन हूँ करता थारे चरनों का जाप॥ बोलो जी उठते ही प्रभात राजा राम कहो, बोलो उठते ही प्रभात ज्योति स्वरूप कहो, बोलो जी उठते ही प्रभात इलाही अलेख कहो, बोलो जी उठते ही प्रभात साहेब एक कहो (टेक) राम थारी पोली बोले चतर सूद बंदा उठते ही प्रभात (१) एक अंधियारे मंदिर दीपक बलै साधो बिन तेल बिना बात (२) पक्का फल भौं पड़ा बहुरन लागे डार (३) सुमरा जा तो सुमरले नीहं जल-भुज ही जा खाक (४) भाग हमारे सफल हुए निराकर पाये दशवें अवतार (५) म्हारे सतगुरू बख्शा प्रेम पद, जिसे जपा करूं दिन रात (६) राम जी जिनके हृदय तुम बसो, चतरा क्यूँ भूले दिन रात (७) मेरे कटेंगे पराछत कोट जन्म-जन्म के बन्दा फिर नहीं जन्में या संसार (८) राहु केतू तेरे सतां न व्यापे, जम सके नहीं बैरी चाहत (९) तेरे संत कर्म न ब्यापी तेरे दास कर्म व ब्यापीये जो रहे नाम से लाग (१०) एक नाम मोहे निजकर पायो यही जपा करूँ दिन रात कर्त्ता एक (११) कह राम जी गुरू पूरे मिले, अदली बाछार तुम दर्शन दो दिन रात (१२)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

प्रभात की बन्दगी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम