सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की साखी

प्रभात की साखी

१. मोलू जन्म अमोल है जोतुम देखो जाग। मोह नींद सोवै कहाँ हर चरणों में लाग। मोलू जन्म अमोल है कोड़ी बदेल जाये। दम-दम साहेब सुमर ले काहे जन्म बिहाय। मोलू जन्म अमोल है लिया जाय तो लेय मनखा जन्म दूलर्भ मिला, फेर न पावे ये। मोलू नाम अमोल है कहते बेद पुरान निस वासर हृदय जपो तो पाओगे हरमान। मोलू नाम अमोल निर्गुण अपरम्पार तंत बैठे स्थिर भये तिर्गुन माया जाल। मोलू नाम हृदय धरा शीतल भया शरीर अब बिसरे नहीं बनै जैसे मछली नीर। मोलू नाम हृदय धरा संसय भागा दूर। सतगुरू खोलें सहज पट साहेब सदा हजूर। मौज हुई मोलू कहे दिल अन्दर दिदार सतगुरू नाम लिखाईयाँ देखी अजब बहार। जैसे कथा बाम कूँ और ज्यूँ चंद चकोर ऐसे मोलू नाम पै रहे सदा झकझोर। प्रेम प्याला हम दिया मतवाले भये नैन। चढ़ी खुमारी नाम की सतगुरू दीनी सैन। अमल भया सत नाम का और अमल ना पाक। आठ पहर उत्तरे नहीं लौ लागी करतार। खुली गांठ अज्ञान की प्रेम भया भरपूर। सतगुरू शब्द लिखाईयां रहै नूर में चूर सुनौं महातम नाम का बालक त्यज्या महबूब। शब्द बाण हिृदय लागा सतगुरु मारया खुब। राज, साज, गज, बाज थे साहेब सदा हजूर। बालक त्याज्या क्षण एक में देखी बाजी सूर। तीर लागा हरि नाम का शीतल भया शरीर। पाया गोपीचन्द से भरत्तरी भये फकीर। २. करले बन्दे बन्दगी सुख भर नींद न सोय। मनषा जन्म दुर्लभ भया ओछी ठोड़ न खोय (१) करले बन्दे बन्दगी माया देख मत भूल, चार दीना का रंग है अन्त धूल की धूल (२) करले बन्दे बन्दगी तेरा साथी ना है कोय, हंस अकेला जायेगा सब जग देखा जोय (३) कर ले बन्दे बन्दगी तेरा साथी ना है कोय, माता-पिता, सूत बन्धवा सब सुख के साथी होय (४) करले बन्दे बन्दगी क्यों अभिमान भये, कितने बाग जहान में सब लग-लग सूख गये (५) कर ले बन्दे बन्दगी नहीं किसी की होड़, जगत चबेणा काल का कुछ मुख में कुछ गोद (६) कर ले बन्दे बन्दगी नहीं कीसी की रीस, जिन तेरा साज बनाया सो सिर पर जगदीश (७) आया है सो जायेगा राजा, रंक, फंकीर, एक सिंहसन ले चढ़े एक बांधे जा जंजीर (८) करले बन्दे बन्दगी मत होय गर्व गरूर, जो तने अवगुण किये तेरे साहेब को ना मंजूर (९) उड़ हंसा कोदों गये धनी बिढारण जायँ, भूली दुनियां बावरी कहो हसां कादों खाय (१०) हंसा समन्दर ना छोड़िये जो जल खारी हो, डाबर डाबर डोलसी तुम से भला न कहसी कोय (११) पाल पुरानी जल न यों हंसा केल कलाप, पचै पुरानी प्रीत चुनि-चुनि कंकर खांय (१२) आवगे सो आये सी बुगले पहाड़ी काग, हंस सरी के ना आप सी पिटै सिर निरभाग (१३) हंसा बैठा अकेला बुगले बैठे दस बीस, जिन्हें बड़ाई करतार की उनकी तिनकी कैसी रीस (१४) धोबी धोबै कपड़े हंसा परली पार, मैले उज्जेल होयगें मेरे साहेब के दरबार (१५) राम जी वहां क्यों न जाईये जहां बारह कुण्ड स्थान, दाता के घर मंगता तेरे नाम का मांगू दान (१६) राम जी हंसा क्यों न जाइये जहां बसै नन्दलाल, पतित उद्धार मैं सून्या तीन लोक सिरजात (१७) राम जी जहां क्यों न जाइये जहां आप बसै हरनाम, हुक्म से पैदा किये क्या हिन्दू क्या मुसलमान (१८) मुसलमान तो मन मुसावै भरि भरि कलमा का पाक, इस अंधियारे घोर में तेरा कोई ना माई बाप (१९) राम जी वहां क्यों न जाइये जहां काजी आप खुदाय, न्याय कर घर आपहि भूलों को देगे दीन बताय (२०) राम जी दशमीं लीला धार के जोत लिया प्रकाश सब लड़ टूटी आण देव की लिया निरजन बांस (२१) धन्य है कुल मन्दिर तेरा धन्य रहियो तेरे दास, एक अंधियारे मन्दिर दीपक बलै साधो बिना तेल बिना बात (२२) राम जी दशमीं लीला धार कर तेरा निर्गुण रूप सरूप, केलंकि दाने मार के मल्लै अखड़ि झूज (२३) राम जी दशमीं लीला धार कै मारे मान-अभिमान, ज्योति आई निराकार की ना कोई मूर्ति ना कोई थान (१४) राम जी दशमीं लीला धार कै सिम्भल चिनाई मसीत, चारों बेद उठाकर गांवै दशमें की रीत (२५) राम जी दशमीं लीला धार कै धारै अबदाली भेष, ब्रह्मा पाही व्है चले स्वामी दूर खड़े होय देख (२६) राम जी दशमीं लीला धार कै आये मरद अलेख, बहुत झोला खायेंगे रूप राम का देख (२७) धन्य है कुल मन्दिर तेरा धन्य तेरी ज्योति, एक अंधियारे मन्दिर दीपक बलै बिन तेल बिन बात (२८) धन्य है कुल मन्दिर तुम रहो धन्य हैं तेरे दास, सो कुल आके पलास (२९) धन्य कुल मन्दिर तुम रहो धन्य हैं तेरे दास, जिनके हृदय तुम बसो वे क्यों भूलैं दिन रात (३०) धन्य है कुल मन्दिर तुम रहो आपा रहे छिपाय, पल में काज सुधारते दास साध संगत आये (३१) तूँ दाता जग मंगता बड़ी तुम्हारी साख, हम तेरे चरणों में लागे ज्यूँ जानि राख (३२) तूँ दाता जग मंगता किस पै मांगे भीख, सभी भिखारी तेरे नाम के तूँ दाता जगदीश (३३) तू दाता जग मंगता रिजक सभी को देय, बैठे झरोखे ओलिया सबका मुंजरे ले (३४) राम जी दाता गाईये शीश निवाय निवाय, सन्तन ही के काम धन्य भूलो को देगें दीन बताय (३५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम