सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सुजान दास का लारा

वाणी 119

टेक: ऐसा मन समझो भाई निराकार भजो मेरा मन समझो भाई साधो राम भजो

ऐसा मन समझो भाई निराकार भजो मेरा मन समझो भाई साधो राम भजो (टेक) भजन बिना गति नाहिं तिरन की या भौं जल बगै सवाई रे हरि नाम लगो (१) तजो बिकार अकार परे रामै कहता तो तांई रे तूं समझ अजों (२) अंजू-अंजू करि चेत दिवाने तेरी आयु बीती जाई रे तू चेत अभूं (३) भौं सागर गहरा थाह नहीं पावै, पार न उत्तरा जाइ रे किस बिध पार लगौ (४) तेरे दासां साधां मिल बेड़ा बान्धा तेरे नाम की बल्ली लगाई या बिध पार लगौ (५) कहत सुजान मति होय दिवाना तुम सुमरौ सतगुरु साईं रे बैकार तजौ (६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सुजान दास का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम