सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सुजान दास का लारा

वाणी 115

टेक: अपने वृद्ध बाणे पर कृपा करो तुम साहेब मेरे आवो जी आदिले नगरे

अपने वृद्ध बाणे पर कृपा करो तुम साहेब मेरे आवो जी आदिले नगरे (टेक) बारह रूप अवतार हैं तेरा याद नगर किया प्रगट डेरा घने दिन की आस करें थे दर मन्दर उजियारा करो (१) बाराह जी रूप जहाँ आदि मुकाम बाराह कुंड जहाँ देव स्थान, निकट महादेव किया विश्राम, उत्तर दिशा बिरखोती बहे, रूप द्वारे अदली का धरे (२) देश हरियाणा जहां हरि का अवतार तुझ बिन दुनियाँ हुई है खुबार ऐसी तो शक्ति सहीय न जाये सै फेरोगे मेहर की नजरें (३) लीला रूप मलेछी मींया धारा सिलालेख सिम्भल में तेरा किलंक मारन दास उधारन सूध्यां के पग धारे धरे (४) दास सुजान गुलामी में तेरे दर्शन कूँ चित चाहे मेरा, मैं बलि-बलि जाऊ तेरे चरणापै, तें म्हारे दुखड़े दूरि करे (५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सुजान दास का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम