सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सुजान दास का लारा

वाणी 123

टेक: साहेब भजिलै रे मेरे मन साहेब भजिलै रे मेरे मन निराकार भजिलै रे मनषा जन्म पाया है मेहर से साहेब भजिलै रे

साहेब भजिलै रे मेरे मन साहेब भजिलै रे मेरे मन निराकार भजिलै रे मनषा जन्म पाया है मेहर से साहेब भजिलै रे (टेक) ध्रुव, प्रहलाद, हरिशचन्द्र, युधिष्ठर, हे टीकै ठहराये रंका बकाँ केवल कूबां, धन्ना का खेत जमाया (१) तपियां-लुधियां, सुदामा-सदना, कबीर, नामदेव गाया रै दास-सूरदास, सैन और पीपा, कलजुग मीराबाई ने गाया मेरे मन साहेब (२) राम जी साहेब निरबाण, दियालदास, चतरा लाज तजी गुरु पाया, राज दिया रैदास ने द्वारे नह कलंकी आया (३) सतजुग, त्रेता, द्वापर धारे कलजुग धारन आया यादि नगर औतार धनी का दश में का राह चलाया (४) जिन धाया तिन ही कुछ पाया धाया सो आप बताया कहत सुजान सुनो भाई साधौ गति मुक्ति का राह चलाया (५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सुजान दास का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम