सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सुजान दास का लारा

वाणी 116

टेक: साँचे सूँ सोदा करि भाई बन्दे, सांचे सूँ सोदा करि रे इस झूठे का मार्ग तज मन प्यारे सांचे सूँ सोदा करि रे

साँचे सूँ सोदा करि भाई बन्दे, सांचे सूँ सोदा करि रे इस झूठे का मार्ग तज मन प्यारे सांचे सूँ सोदा करि रे (टेक) सांचा साह सूरत सौदागर नेकी के दम भर रे, हर दम बोल दिलों कर लादो यह तन तौला कर भाई बन्दे (१) हरि जन हटड़ी संत पंसारी बस्त अगोचर भर रे, इस नगरी में चौर बसैं बटमारा आगे नृप का डर भाई बन्दे (२) निज बन्दूक सेल सुमरन का ज्ञान खड़ग सत ढलरे नाम के बाण कमान सूरति के सिवाल शब्द तरकस भाई बन्दे (३) एक सिपाही ढूढ़ कर लावो इन पांचों से करो लड़ाई, मारे चोर भगे बटमारा जम भागा रिपू डर भाई बन्दे (४) निज करी नाम दया करी सीचौं पैंड़ा सूधा करि रे कहत सुजान सन्त कोई शूरा बिरला जब पहुँचै रब घर भाई बन्दे सांचे सूँ सौदा करि रे (५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सुजान दास का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम