वाणी 121
टेक: क्यों भूला रे अभागी लोग राम सुमर कुछ अन्तर खोज
क्यों भूला रे अभागी लोग राम सुमर कुछ अन्तर खोज (टेक) गर्भ उत्तरिया करारा करिया भरीं सभा में ओटी दोय जन्म लिया जब सब सुधि बिसरी लेना एक न देना दोय (१) राम भक्ति कर साध संगति कर मति रे सह सिर जम की चोट जिन भजियां तिनहिं कुछ पाया भूली खलक फिरे बे होस (२) दोनों बस्त साहिब की दैनी पहले दे जो लाया हो यादि नगर अवतार धनी का दशमी के दिन लेखा होए (३) सांचे कूँ बहिस्त और झूठे कूँ दो जग बिछड़े मिंत मिलावा होये सतयुग, त्रेता, द्वापर धारे कलजुग रूप मलेच्छी होय (४) कोई धावे देहरा कोई पूजे देव बहोतक पूज चले आन देव भटक-भटक मति खोवै प्रानी ऐसा मनषा जन्म बोहर न होय (५) जोगी, जगंम, शेख, सन्यासी बनखंड बिरागी हांडत डोल मथुरा, बद्री, द्वारिका, कांसी, अड़सठ तीर्थ लिये झंकोल कहां भया जो लिया झंकोल (६) रूप मलेछी कंथर बाला वाका मर्म लखै न कोय नाम निरंजन है भौंभारी सहज ही सहज रसीला होये (७) ध्रुव प्रहलाद उधारण सुमरो दुख दलिद्दर देंगे खोय कहत सुजान सुनो भाई साधो राखौ नाम पढ़ेंगे अन्तर योग (८)