सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री सुजान दास का लारा

वाणी 120

टेक: साहेब सेती मिलना म्हारा किस विध होय तुम से मिलना किस बिध होय निराकार जी सूँ मिलना

साहेब सेती मिलना म्हारा किस विध होय तुम से मिलना किस बिध होय निराकार जी सूँ मिलना (टेक) तें मेरे साहेब भली करी थी ते मेरे कर्त्ता भली करी है ऐसा मनषा जन्म दिया था मोहे (१) दसमां अंश साहेब की बन्दगी भरी सभा में ओटे दोय (२) जब रे उदर ते जन्म लिया था लगी पवन सुधि बिसरी मोहे (३) कुछ एक बीती बाल अवस्था कुछ जवानी मत चढ़ि गया छौये (४) खोटे कर्म बद फैल मामले नाहक उम्र गवाई प्रभू मोहे (५) स्याही गई सफेदी आई अब या सोच लगी मन मोरे (६) आय लगी बन्दे घड़ी काल की लेना एक न देना भूलै दोये (७) दया बन्दगी मन तें नहीं बिसारी हीरा जन्म गवाया प्रभू मोहे (८) दास सुजान शरण तेरी आया निरीकार वृद्ध शरणाय मोहे (९)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री सुजान दास का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम