वाणी 117
टेक: गढ़पती महकम कीजै रे भाई साहेब का शरणा लीजै प्राणी गढ़पती मोहकम कीजै
गढ़पती महकम कीजै रे भाई साहेब का शरणा लीजै प्राणी गढ़पती मोहकम कीजै (टेक) क्या सोवेरे गंवार गढ़पती गुरु के शब्दों ने आन जगाया हम ने सुनी तेरे रिपू की तेरे गढ़ ने तोड़न को धाया रे भूले (१) पांच चोर धंसे गढ़ अन्दर यो गढ़ निरधन खाया खबर करो कोतवाल पै तेरे सिर पै बेरी आया रे भूले (२) पांच सिपाही ढूढ़ कर लावो इन पांचों से करो लड़ाई, पांच ने मार पच्चीसों बस कर गढ़ फिर गई राम दुहाई (३) जब गढ़ फिर गई राम दुहाई जीत्या ना गढ़ काया घुरे नगारे बाजे दीन के तेरा जम जोरा थर्राया (४) काम, क्रोध, लोभ, मोह, माया इतनों ने ढूढ़ कर मारो एक शील संतोष राखो गढ़ अन्दर मोरचे सिपाही सारे भूले (५) इतनों के ऊपर अमल करो तेरा जम जोरा खड़ा लखावै, निर्मल पंथ चला जा सूधा तेरे मोहरे कोई न आवै रे भूले (६) दया बन्दगी याद दरवाजे ध्यान धीरज ठहराया मन की कमान बान सुर्ती कै शब्दां की मार चलावो रे भूलै (७) आठ पहर लौलीन दीन का बन्दा सांचा दागद गया कहत सुजान संत कोई सूरा बिरला ऐसा नजर मौला न आवै रे भूलै (८)