वाणी 122
टेक: चेते क्यों ना रे मेरे मन समझें क्यों ना रे तेरा जन्म अकारथ जाये बावरे समझे क्यों ना रे
चेते क्यों ना रे मेरे मन समझें क्यों ना रे तेरा जन्म अकारथ जाये बावरे समझे क्यों ना रे (टेक) मनषा जन्म मेहर करि पाया दया करि पाया कृपा करि पाया ऐसा मौल न आवै लाख एक ने हेला दिया एक चालै मूल गँवाया (१) याहि जन्म बन्दे चेता नाहीं लख चौरासी भरमाया चेतत तें चेत सो ही नर उभरे जिनका जूनी जन्म मिटाया (२) पेड़ जो बोआ ईख का सबर मिठाई लाया, मेहर भई जब खांची डारी ऐसा जन्म मानष का पाया (३) दान भजन दोऊ तेरे साथी और ना तीजा कोई भाई बंधु और कुटम्भ कबीला तेरे संग चलेना कोई नर चेते क्यों नारे (४) मृत्त मण्डल मुर्दों की बस्ती देखो या में थिर कोई ना हीं धन-जोबन सुपने की माया झूठा भरम रहा लिपटाय बावरै (५) गुरु के बचना लागी रहेंगे सो नर खता न खाई, कहत सुजान सुनो भाई सादो जिन के साहेब बसे घट माहीं बावरै चेते क्यों ना रे (६)