वाणी 114
टेक: दस में से लाग्या म्हारा नेह परम गुरु बाणे की खबर क्यूँ न ले
दस में से लाग्या म्हारा नेह परम गुरु बाणे की खबर क्यूँ न ले (टेक) आदि नगर में निराकार औतारे तेरा बाणा सिकरा ते पूजन ने दास करे (१) धुर के बचन सिंभालो साहेब निराकार जो तेंने सांचे वचन कहे (२) तेरे चरणों में सूरती हमारी तै म्हारे दुखड़े दूर करे (३) बेग खबर लो ढील मत लाओ वार मति लाओ न तो टूटेगा म्हारा नेह (४) टूटेगी आन मर्याद तथा नाय रहा अमर ना कोई दस में के कारण कौल करे (५) औगुन अनन्त गुण नहीं किया करनी में चूक पड़े तेरी बन्दगी में चूक पड़े (६) मो से पतित अनेक उभारे, जी अनेक उभारे करनी तो कर उत्तरे तेरी बंदगी के बीच तिरे (७) दीजो जी आवाज अपने बन्दा ने खाटे खरे ओगुन गार गुनाहा गोरों ने सुन-सुन मिटेगा म्हारा संदेह म्हारे जिवड़े का कटेगा कलेस (८) दास सुजान तेरे कुल में आया तेरा ही कहलाया तेरे नाम का बिकाया, बाने की लाज गहोगे अपने वृद्ध बाने की लाज गहोगे (९)