सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री चतर सूद का लारा

वाणी 113

टेक: राम बिना कौन तारे रे बटेऊ तोहे साहेब बिना कौन तारे, रे, परदेशी तोहे हरि बिना कौन तारे रे

राम बिना कौन तारे रे बटेऊ तोहे साहेब बिना कौन तारे, रे, परदेशी तोहे हरि बिना कौन तारे रे (टेक) समझत शरन लई निराकार की सूझत नाहिं अंधियारा रे (१) पीछे हटूं तो जन्म मेरा बिगड़े, आगे अगम झिलारै रे (२) ऐसा संकट भया मेरे जी को विन खेवट कौन उत्तारै रे (३) निराकार सा खेवट मिलै पार उतरे नहीं झूले अधम बिचालै रे (४) अंजु-अंजु तूं चेत अभूँ समुद्र बिच बेड़ा लाग्या नहीं किनारे रे (५) तीन लोक का एक ही तारन जो दिल खोज विचारै रे (६) केवल नाम बसे घट माहीं जै दिल खोज विचारै रे (७) हाथ न दिया मुख राम न भजा उतरेगा किस के सहारे रे (८) चतर सूद निराकार जी की बाणी भज लो राम रे दास साद पुकारे रे (९) ''इति श्री चतर सूद की बाणी सम्पूर्णम्''

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री चतर सूद का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम