सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री चतर सूद का लारा

वाणी 99

टेक: सहजे ही काम संवारे अपना कै तो सहजे ही काम संवारे साहेब निराकार सहजे ही काम संवारे

सहजे ही काम संवारे अपना कै तो सहजे ही काम संवारे साहेब निराकार सहजे ही काम संवारे (टेक) तेरा सुमरन भजन करै जन मन तें सोई जन पार उतारे (१) जिन राम जाणा तूँ उन्हीं ने पाया जिन के कर्म बिडारे (२) एक मन हो कै भजेगें नाम तेरा तूँ पूर रहा घट सारै (३) पांच वेद पन्द्रह में कर्त्ता दासो याद ले नगर दर थारे (४) हरि मन्दिर तें मसीत उसारी कल दश में औतारे (५) ब्रह्मा विष्णू अभिमान में बिगूचे पाछै तें सिर मारे (६) धन तू राम धन का लो धन दासो याद के वचन मत हारे (७) सूद धरा मातंगी ने राखे दाने केलंक संघारे (८) सिल्ला लेख इलाही राम तेरा नौमा रूप मुगल का धारे (९) तुम राम दाता दियो जी अभय पद सकल वस्तु दर थारे (१०) चतर सूद तेरा वृद्ध गुलामी तू मोहे राख ले शरण द्वारे (११) कह राम जी सुनो मेरे दासो रे साधो थारी करनी पार उतारे (२२)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री चतर सूद का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम