सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री चतर सूद का लारा

वाणी 104

टेक: राम नाम सुमरो बन्दे देर कहाँ लाई तन्त नाम सुमर बन्दे देर कहां लाई

राम नाम सुमरो बन्दे देर कहाँ लाई तन्त नाम सुमर बन्दे देर कहां लाई (टेक) याद नगर इस सूद द्वारे आये मर्द इलाही भव का भार उतार के तें सत मर्याद चलाई (१) याद नगर इस शुद्ध द्वारे जोति प्रगट आई धन्य बाबा रूप राम धन्य तेरी माई (२) आदि नगर में आय के तुम तखत बैठे आई, केलंक दानों मार कै तें अगम राह चलाई (३) याद नगर में आके तू हो बैठा काजी मुगली का रूप धारकै फंसिया लीला ताजी (४) साद संगत भाव भगत देखिये घर जाई, सूरबीर उठ मिले कपटी के मुंह स्याही (५) माया मन मोहनी घर खोवनी सोई परदेशी बैठा बाट में लुटिये अन होई (६) लख चौरासी भरम-भरम के देह नर की पाई चतर सूद की बन्दगी ने म्हारी आवागमन मिटाई (७)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री चतर सूद का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम