सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री चतर सूद का लारा

वाणी 97

टेक: पाप-पून्य करै बंधेला जब चाहो साहेब का चेला

पाप-पून्य करै बंधेला जब चाहो साहेब का चेला (टेक) प्रगट आये साहेब निराकार याद नगर तेरा रूपद्वार बांधे कर्म न लावै वार पिछली दूर करी सब कार (१) निराकार अकार तिंहू का जमी असमान पताल तिहूं का हिन्दू तुर्क सकल का देव इमरत दूध राम तेरी सेव (२) निराकार की बोले बाणी, न्याय करे दूध और पानी, प्रगट खेले अलख बिनानी, ब्रह्मा विष्णु अजू नहीं जानी, धोरै कागज वेद पुरानी (३) निराकार का आया राज, ब्रह्मा, विष्णू का उखाड़ा ताज, माने नहीं किसी की कान, प्रगट बाजते निशान (४) ब्रह्मा, विष्णू, महेसर देवा के जाने राम तुम्हारी सेवा सातू मरन सिंध्या के लेवा, आन का राह बतावेंगे (५) जिन को दिया नहीं है नेह, झूठा के मुख में खेय, तेरे ठाडे दास धनी के ताना इन कर्मो के हम नाहीं मान, नौ रीतों का मारा मैदान दी जो अभयपद मांगा दान (६) जिस का पानी उसी का पौन जिस का बेद उसी का सोन जिन थामैं तिनू त्रिभोण (७) शिकर खंज सिर खोज बनाया, अलख अलेख तेरा भेद नही पाया उलट देह करी रंग दिखाया (८) कह राम जी सुनो मेरे दासो चतर सूद घट बोलै सांचे, निश्चय प्रीत चरणों में मन राचा (९)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री चतर सूद का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम