सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री चतर सूद का लारा

वाणी 100

टेक: हे जी सुनलो सांच पिछाणा, दासो जी सुन लो सांच पिछाणा, मैं राम भगत नित जाणा, मैं तेरा नाम सही जाणा

हे जी सुनलो सांच पिछाणा, दासो जी सुन लो सांच पिछाणा, मैं राम भगत नित जाणा, मैं तेरा नाम सही जाणा (टेक) मैं राग न जानू रंग न जानू, जानू एक नाम धन्धा करत सूरत धरि राखू जाय सुमरुं जाय सुकामा (१) राग रंग में ना मैं रे आया, समझ कहूँ सो बारा, उल्टा सा पंथ दिया गुरु मेरे तीन लोक तैं न्यारा (२) राग रंग में सब जग राच्या बजें बाजे सारैं, ब्रह्मा विष्णू कोतक राच्या राम रहै वहां तै न्यारे (३) राग जो गावें डूम, ब्रह्माण और तीजा पीरानां, तपस्वी का रूप धरा है रावण राम का चोर दिवाना (४) मिसर कहावैं आण पुजावैं झापे तिलक बनावैं, मन में और कहें कुछ और बुगले ज्यूँ ध्यान घरावैं (५) काहे को पूजैं पाखंड पूजा कुत्ते को सांच नहीं आवै, बाजीगिर की बाजी देखो खलक सभी भरमावै (६) दीन का कागज दीन की पोथी दीन की कलम लिखावै, राम नाम हृदय लिख राखू सतगुरु आप पढ़ावै (७) कागज कलम धरे घट अन्दर लिख दश में गुण गावैं, राम और दासों में अन्तर ना है भूलां न समझावै (८) दूनिया का रंग कंसूबा राच्या तेरे दासा का रंग मजीठा, नुगरा गाफिल हरि नहीं पिछानै जब चेते सिर बलै अंगीठा (९) मनसा नारी कहा नहीं मानै जीता जन्म लावे हारी घड़ी-घड़ी पल-पल का लेखा लेगा तारन तिर्ण मुरारी (१०) मेहर संजोग लिखी हर आगै बन्दा दशमा अंश सहारै, पहले दे सोई नर जीता पाछै रहै सोई नर हारै (११) मैं मेरी त्यज लज्जा खोई मेरे गुरु गोबिन्द दिन दियाला काला मुंह कर जग दिखलाया, जब वाहै दीन बताया (१२) तीर्थ व्रत नहीं मैं किये ना पूजे वेद पुराना अन्तर खोजा अन्तर पाया निरीकार पाया सतगुरु मिला सियाना (१३) त्यजो अभिमान नाम निज सुमरो छोड़ो माना, गुमाना अमृत मंडल परदेशी अगोबल अन्त द्वारे जाना (१४) जहाँ तहां तुम सुमरे साहेब जहां तहां उठ धावैं, परम गुरु परमेश्वर सुमरो सतगुरु चरण बतावै (१५) राग रंग में चतरा बहा जात है, मेरे सतगुरु आन उभारा राम टहल साहेब सुखमानैं साचा दीन द्वारा (१६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री चतर सूद का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम