वाणी 98
टेक: राम भजो गुरु अपना, धन कारा धावै साहेब भजो गुरु अपना
राम भजो गुरु अपना, धन कारा धावै साहेब भजो गुरु अपना (टेक) नर-झूठा जग का नेह हर समझाऊँ तोही, पल-पल का लेखा लेगा जब ना है तेरा कोई (१) नर झूठे जग का नेह हर समझाऊँ तो ही, बन्दा करनी अपनी भुगतै राम दोष न होई (२) नर सांचे मारग चाल कै करनी मत हारे, सिरजन को सब चेत लो पूर रहा घट सारै (३) राम जी का सर्व सुहेला पंथ है निर्भय घर जाई, निरभय भजो निराकार नै छूटै जम तैं द्वारा (४) पूरा सदगुरु तूँ मिला म्हारे कर्म बिडारे, सब अन्तर की पूछ लूँ सुमरूँ मन माही (५) मारो मन न पटक कै बोवै विष की क्यारी सुलटी गति गोपाल की सतगुरु बुद्ध न्यारी (६) पुस्तक बाचै ब्रह्मा विष्णु देव एक अचम्भा होई, सूदा ने धनकारा दो कित हुआ उजाला (७) राम बिन तेल बिन बाती घट हुआ उजाला, गुरु पीरां ने धनकारा दो धन तूँ साहेब म्हारा (८) राम मातंगी कै आय के बांधे कर्म सवाये रूप मलेछी औतार हैं दासां समझाए (९) राम मातंगी के आये कै सूधां का दूध पिया केलंक दाने संघारे खटकड़ में सूरा अवतारे इस याद द्वारे (१०) राम एक एक सब कहें, एक की करनी ना होई, ब्रह्मा, विष्णू, महेश कै गुरु ना है कोई (११) राम जी की पौली बोलें चतर सूद बन्दा गुलामी तेरा, इस परदेशी लोक में धन तूँ साहेब मेरा (१२)