सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री चतर सूद का लारा

वाणी 102

टेक: अदली का दरबार से वो रंग धारी का दरबार

अदली का दरबार से वो रंग धारी का दरबार (टेक) पानी तैं नर पैदा किया बन्दे नख-सिख जोड़े तेरे बन्दे रे बनाये माथे लेख लिखा करतार (१) लिखने वाला लिख गया लेखा अगम अगोचर अपार (२) तीन लोक सिर छत्तर फिरै तेरे पूजै सब संसार (३) कुरड़ी रेड़ें कुवारै जायै पांडे हत्या तेरे परिवार (४) देह धरी राम दश में आये कलयुग दरशन तै बैजार (५) परम लोक ते छाडिये आये तोहे मार करै मुरदार (६) तेरे निकट बसैं बहत्तर मूर्ख जान्या नहीं दशमा अवतार (७) बारह साठ बहत्तर जाये कल में नारद किया खुबार (८) धुर के बचन सिम्भालो साहेब निराकार सांचा तेरा दरबार (९) तेरा कहत दियाल दास सुनों साहेब निराकार तुम से म्हारी अर्ज पुकार (१०) तेरा कहत दियाल दास सुनो साहेब निराकार इस डोली का करो निस्तार (११) दर्शन देखत ही अपनाये, म्हारे जीवड़े का होगा निस्तार (१२) पिछले गुनहा बकसो मेरे साहेब निराकार तेरी अब राखन की बार (१३) सुन-सुन बिरद शरण तेरी आए, तू भौं जल पार उत्तार (१४) त्यजो अभिमान नाम निज सुमरो भौं जल उत्तरो पार (१५) घड़ी-घड़ी तुम को कुक सुनावै, दासो थारी प्रगट सुनुगां पुकार (१६) हम इन कर्मा के मान नहीं है तू ठाडा म्हारा सरदार (१७) एक पलक में सभी खपावै, कर्त्ता न लावै वार (१८) तीन लोक तें तेरे दास निराले जिन के हृदय में तू करतार (१९) इस दर मन्दिर हुआ उजाला धन-धन तू सिरजन हार (२०) लख चौरासी में रिजक पुरावै, जी खजाना तेरा अटूट भण्डार (२१) जहाँ तू रैदास तहां तू साहेब म्हारे जीवड़े का होगा निस्तार (२२) सुन-सुन वृद्ध शरण तेरी आये, तू मारै पिछली कार (२३) चतर सूद पौली तेरे चरणा, बन्दा दर्शन का उम्मेद गार (२४) बोलत है निराकार जी की बाणी, दासो सुनलो सांच विचार (१५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री चतर सूद का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम