सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
श्री चतर सूद का लारा

वाणी 103

टेक: जान साहेब सही बन्दे चेत साहेब सही सिर पे समझ साहेब सही

जान साहेब सही बन्दे चेत साहेब सही सिर पे समझ साहेब सही (टेक) यह माया अपनी मत कर जाने, क्या देख मन में फई पांच सात दिन दस थिर न रही काहू की जात है बही रे (१) साध संगत सोहबत बैठे चलो नारद लेवो रोसई जात पात कुल हीन कहैं या कौन जाणे बात कही रै (२) ब्रह्म बीज ब्रह्मा का बेटा उत्तम घर जनम मेरा जात पात कुल हीन कहैं या कौन जाणे बात कही, कौन बुझि बात कही रे (३) ब्रह्म बीज करतार का कहावै बिसनू कहै फरमाई, महादेव से शिम्भू कहियै जिन्हें अलख लेख की गति ना लही रे (४) तीर्थ जाये स्नान किया स्वामी की मति खोई, कर उपदेश झीमर जाल गोरया कोई पुरुष किस की नारी तूँ किस बिध तीर्थ आई रे (५) मेरे मात-पिता कुल बहन न भाई तीर्थ माही उपाई, मैंने जात पात का ब्योरा नाहीं, मेरे साहेब ने भरमाई (६) आज्ञा करो तो कपड़े लाऊँ, हट जाये मूल लाऊं, पहर कपड़े घर ने चली नारद की मति खोई (७) बारह साठ बहत्तर जाये नर्क कुंड में रही, राम न कोई दोष नहीं, अपने मुँह कही सो लही रे (८) भक्त हेत भक्तन के कारण साहिब फेर मेहर आई, नारी से नर कर दिखलाया, नारद फेर भी ना होई रे (९) गोबली तेरे परदेश बसाया क्या करे जिंजाल रे बारह होत्रा तेरह होत्रा इस बिच काल सिंभाल रे (१०) तेरे भजन के प्रताप से मिटे आबली काल रे, दिया तेरे संग चालै लिया तेरे संग चालै, आगे करो सिंभाल रे (११) तेरे दास साद सर्वस दे मिलो तेरे नाम के अब दियाल तेरे भजन के प्रताप, राम जी निराकार साहेब तेरी कलम साची सही (१२) चतर सूद गुलाम तेरा द्वारे बन्दगी जिन कही द्वारे में बन्दगी जिन सांची कही (१३)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

श्री चतर सूद का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम