सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी

वाणी 65

टेक: भोर भई जागो जी महाराज भोर भई जागो जी रूप राय जी के लाल, भोर भईजागो दशमी ज्योति के अवतार भोर भई

भोर भई जागो जी महाराज भोर भई जागो जी रूप राय जी के लाल, भोर भईजागो दशमी ज्योति के अवतार भोर भई (टेक) अब आई जागन की बारियां तुम सोये पीताम्बर तान (१) थारे जागे तें सब जग जागे जागेगें बन के बनराज (२) थारे जागे ते गऊओं के फंदे कटेंगे गऊओं के होंगे उद्धार (३) पगड़ी बांधनियां तो बांधेगे, अबला ओढ़ेगी चीर समार (४) सतयुग, त्रेता, द्वापर, जागे अब कलजुग में जागन की बार (५) धन्ना, ध्रुव, प्रहलाद से जागे भव सागर से कर दिये पार (६) यादि नगर में प्रगट डेरा, शुद्ध घरां लिए औतार (७) तीनों युगों में भक्त उभारे, अब कलयुग में उद्धारन की बार (८) तेरे ही तेरे चरणों में लागे अपनों की सुनो पुकार (९) शरन पड़ों की लाज तुम्हीं ने राखी, अपनों का करो निस्तार (१०) सुन-सुन वृद्ध शरन तेरी आये, अपने दुखियों के दुख निवार (११) चारूँ खूट तैं तेरे सेवक आवें करते आवें जय-जय साहेब निराकार (२२) तीन लोक जल थल के दाता साहिब सब ने रिजक पुरावन हार (१३) तेरे रत्तन पदार्थ लाल और हीरा अंचन कंचन भरे भंडार (१४) अपनी जान जुग-जुग तारे अब राखन की तेरी बार (१५) तेरा कहत दयाल दास सुनो साहेब निराकार निरा धारण के तुम्हीं आधार (१६) ''इति श्री प्रभात की बाणी सम्पूर्ण''

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

प्रभात की बन्दगी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम