वाणी 64
टेक: नैहचै करता मुमरले बन्दे उठ सुमरों प्रभात निराकार निराकार सुमर बन्दे उठ सुमरो प्रभात
नैहचै करता मुमरले बन्दे उठ सुमरों प्रभात निराकार निराकार सुमर बन्दे उठ सुमरो प्रभात (टेक) याद नगर में आन के धनी खोलेंगे दर के पाट (१) प्रबल ज्योति अरससे उतरी कर्म लिए सब नाथ (२) कटेंगे पराछत कोट कोट जन्म के बन्दा फेर न जन्मे जिया गात (३) निश्चय हो के सुमर ले बन्दे, एक मन होके सुमरयो, जन्म-जन्म की चूक मिटेगी तन के कटैंगे अपराध (४) भजन भला भरी जवानी का भजन भला रे ढलती रात (५) यह संसार समुंदर सागर बन्दे किस बिध उतरो रे घाट (६) राम नाम का बेडा बाधों हरि गुरु लगावैं रे पार (७) मैं मेरी त्याग दे बन्दे छोड़ि जगत की रे आस (८) दान भजन तेरे दोनों साथी और सब सकल बिसास (९) सील सन्तोष तेरे दोऊ साथी जब तेरी सर्व सुहती रे वाट (१०) बुढन दास करे द्वारे बन्दगी तेरे नाम का नित उठ मागे दान (११)