वाणी 58
टेक: क्या सोवे रे बन्दे राम क्यूँ नहीं धावे, क्या सोवे रे परदेशी लाल साहेब क्यों ना धावे
क्या सोवे रे बन्दे राम क्यूँ नहीं धावे, क्या सोवे रे परदेशी लाल साहेब क्यों ना धावे (टेक) दीन तो दुनी दरबार ही तै पावे, गति तो मुक्ति दुवारे ही से पावे (१) कच्छ-मच्छ राम जी ने लिए हैं औतारा, उठ के प्रभात बोलू राम जी के दर बारा (२) याद किया बारह रूप धारै, बसूधा के बैर हिरणा कुस दाने मारे (३) भगत पक्ष प्रहलाद उभारे, नरसिंह रूप धार के हिरणाकुस दाने मारे (४) दास भगत जुग जुग जी उभारे, जम लोक से ध्रुव राख लिए न्यारे (५) तुम्हारे तो चरिता न लखे मुरारी, तैं बसुधा पे दान मागे होय के भिखारी (६) बावना रूप बलि राजा छलिया, पेज पुरी परस राम को निचे करिया माता रेणूका के कारज तें संवारे (७) रामा औतार अयोध्या दशरथ घर आये, लंका का राज विभीषण को दे आये (८) कृष्ण अवतार मथुराजी में आये, काली नाग नाथ लिए कंस तो पछाड़े, माता यशोदा के काज तैं समारे (९) बुद्ध औतार जगन्नाथ जी में आये मेटी जुहारी रामा राम कहाये (१०) दश में अवतार याद नगर ही में आये, कालीदर दाने मार कै आपा छिपाये भूः के भार मिटाये, निर्मल दर्शन दासा ही न पाये (११) तुम्हारे तो चरितन लखे गोपाला तू छिन में बूढ़ा छिन में बाला (१२) नक सक जोड़ कर पिंड मेरा सोधा, तैं मोकू जीव दिया गाऊ राम राजा नाम तेरा (१३) याद उलादी में दाता ही को गाऊ उठ कर प्रभात बोलू राम कुछ पाऊ (१४) मांग-2 जो तने मन भावै, क्या मागूँ कुछ थिर नहीं, नाम ही का दान मागूँ नौ निध पाऊँ तेरा यश सकल मुख गाऊँ (१५) दीजिये दान अभय पद पाऊँ तेरे चरण छूये तै बैकुंठ राम पाऊँ (१६) उठ के प्रभात द्वारे शिश निवाऊँ, दास संगती मिल राम गुण गाऊँ (१७) कपट ही की प्रीत मेरा मन ना भावे अन्तर ज्ञानी अंतर ही की पावे सहज सुभाव अन्तर ही की पावै (१८) याद नगर धनी दश में आये, केलंक दाने मार के ते आपा छिपाये, जुहारी, जैकारी और परनाम सिरेनाम तो चलाये (१९) मैं जात-पात सकल कुल हिना, गुरु मरजाद में राम नाम लीना (२०) चतर सूद वृद्ध गुलामी, तू चरणों में राख ले परमगुरु स्वामी (२१)