॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी
वाणी 61
टेक: राम भजो रे सदा सुख दाई, प्रभात पढ़ो रे सदा सुख दाई
राम भजो रे सदा सुख दाई, प्रभात पढ़ो रे सदा सुख दाई (टेक) तजो रे विकार झूठ मत बोलो अब बारी दर्शन की आई (१) ध्रुव न भज्या जब नैह चे मैं आया काटी जंजीर राम पोली तेरी पाई (२) जैसे चकोर चन्दा ने ताको ऐसे तेरे बन्दा नै तौ से लौं लाई (३) सुमर-सुमर बन्दे हरिपद पहुँच जुनी जन्म भरम ना आई (४) सुन-सुन वृद्ध शरण तेरी आये अपने जन की करो सहाई (५) जन्म जन्म के संकट मेटो हमें दियो दरस दिखाई (६) दरिये दास ने शरण निराकार की, राखो शरण नित दियो दिखाई (७)
॥ सत सही निराकार ॥