सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी

वाणी 63

टेक: उठि सवेरे जागि रे सुमरण करि प्यारे, क्या सोवै नर जागि रे

उठि सवेरे जागि रे सुमरण करि प्यारे, क्या सोवै नर जागि रे (टेक) यादि नगर औतार है सुधा-पग धारे (१) अपने जन तो है जानि के जुग-जुग निस्तारे (२) अपनो ने सरबस दे मिले, नहीं राखे उधारे (३) चारु जुग की साख सुन हम तेरे चरण लागे (४) जन्म जन्म सोता रहा हरी क्यों ना सिम्भाले (५) एक घड़ी हर ना भज्या चाले जन्म जुग हारे (६) सुमरण किया निरबाण ने राखे पवन आहारे (७) सुमरन किया रैदास ने बैठे तखत मंझारे (८) धन्ना, ध्रुव, प्रहलाद से अपने जन तारे (९) मीरा बाई की भगती कबीरे से स्यौं देही सिंधारे (१०) सुमरन किया गजराज ने हरि आन उभारे (११) सुमरन किया द्रोपती ने जिस के चीर बढ़ारे (१२) सुमरन किया भिलनी ने हरि झूठे फल खारे (१३) दास सुजान की विनत बन्दगी हरि लेवो उभारे (१४)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

प्रभात की बन्दगी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम