॥ सत सही निराकार ॥
दोपहर की बाणी (रसोई)
वाणी 66
टेक: राम नाम खेती, राम नाम वाणी, तुम मेरे साहेब सब रंग धारी, अलख निरंज़न सब रंगधारी
दोहा- साधू बनना सहज है, मुश्किल बनना दास। दास बना जब जानिये, हाड़ रहे न मांस॥ प्रेम प्याला हम पिया मतवाले भये नैन। चढ़ी खुमारी नाम की सतगुरु दीनी सैन॥ राम नाम खेती, राम नाम वाणी, तुम मेरे साहेब सब रंग धारी, अलख निरंज़न सब रंगधारी (टेक) खेती करें न बणजी जाय अन्न बाछे फल बैठे खायं तेरी मेहर से बैठे खाय (१) तुम दरिया जी अलख अपार तेरी मेहर सू भरे भंडार तेरी दया सूं अटूट भंडार (२) कहै राम जी सुनों संसार जो सुमरै सोई उत्तरे पार निराकार भजै ते उत्तरे पार (३) कह राम जी सुनो मेरे दास अलख अलेख तेरी पूरी आस निराकार साहेब तेरी पूरी आस (४)
॥ सत सही निराकार ॥