वाणी 62
टेक: जागो रे मन हो हुसियार, तेरी राम भजन की आई बार अरे मन मुर्ख समझ गंवार, जो सुमरे नर कौ निस्तार, ऐसा जनम न पावै दूजी बार
जागो रे मन हो हुसियार, तेरी राम भजन की आई बार अरे मन मुर्ख समझ गंवार, जो सुमरे नर कौ निस्तार, ऐसा जनम न पावै दूजी बार (टेक) कच्छ मच्छ बाराह रूप धारे, हिरनाकुश नख से बिडारे, अपने जन प्रहलाद उभारै सतजुग जुग में चार ओंतरा न्यूँ भगतन के कारज सार (१) बावन होय बलि राजा छलिया, प्रसराम ने निचे करीयां, रामा औतार अजुध्या में आये, रावन के दस सीस उड़ाये, त्रेता युग में तीन औतार यों भगतन के कारज सार (२) कृष्ण औंतार मथुरा जी में आये आवत ही तें कंस पछाड़े, बुद्ध औतार जगन्नाथ जी में आये, मेटी जुंहारी रामै राम कहाये, द्वापर जुग मैं दोय औतार, यों भगतन के कारज सार (३) दस में औतार आदि नगर ही में आय समै अठतीसे किंलक पछाड़े अरबन की रले पहाड़ी से डारे, ब्रह्मा, विष्णू दोऊं मत हारे, कलयुग में दश में औतार न्यू भगता के कारज सार (४) तैं सतयुग त्रेता, द्वापुर धारे तीनों जुगों में भगत उभारे, जिस ने सुमरा सो पार उत्तारे, सो पाये बेकुण्ठ दुवार, कलयुग केवल नाम आधार न्यूँ भगता के कारज सार (५) सुजान दास जस तेरे कहै, तेरी मेहर तैं चरणा में रहे, चरना में रहता लिपटाय, दिन रात मोहे दरस दिखाय, दर्शन दीजो जी निराकार बन्दा दरशन का उमेदगार यूं भगतां के कारज सार (६)