सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
प्रभात की बन्दगी

वाणी 57

टेक: जाग-जाग मन मेरा भाई, तेरी राम भजन की बारी आई

जाग-जाग मन मेरा भाई, तेरी राम भजन की बारी आई (टेक) जाग-जाग मन मनै जगाय आप जागो और जगाय, जा मुख पापी राम-राम ना निकसै, वा मुख राम कहाय (१) जब जागे जब गुरु की दया, सुमर साहेब चरणों में रहा, मेहर हुई नाम तेरा लिया, मार कर्म निर्मल हो धावै तो साहेब को प्रगट पावै (२) ऐसा जाप जपो मेरे जिया, वाही क्यों ना सुमर बन्दे जिन पानी से पैदा किया (३) बन्दे तन कागज मन कर्मों से जिह्वा लेख लिखने ना दिया, राम नाम हृदय लिख लिया, ऐसा ज्ञान जपो मेरे जिया (४) साहेब नाम हिरदे लिख लीजे मनषा जनम सफल कर लीजै राम नाम चरणों में रहो लो लाई, कर्म मार के निर्भय जस गाई (५) माला घाल कहावै दास, पन्द्रहवें दिन राखे ग्यास, राखे ग्यास करावें हांसी, गल कर्मों में घाले फांसी (६) तीरथ बरत गहण केसी आसा, जाके करम कटै नहीं फांसा, वहाँ का शिष्य ना होवे दास, ब्रह्मा के बचना राखी ग्यास (७) उठ सवेरा नाम न धावै, नारद मारे लहर समाय, धीर-धरे करनी में रहे, वाके मन में ना मैल रहे, कर्म मार निर्मल हो धावै, जब साहेब को प्रगट पावैं (८) नेह चल पंथ पढ़े निरबाण, छोड़ो मान, अभिमान पार ब्रह्मा से लावो ध्यान (९) अलख़ जी तुम लखै न जाओ, तन धर के साहेब नूर दिखाय, चतर सुद्ध निर्गुण गावें गुर बचना ते केवल पावें, जो गावें सो आप बतावें (१०)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

प्रभात की बन्दगी की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम