सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 238

टेक: कौन पार हुए गुरु थारी कृपा बिन कौन पार हुये

कौन पार हुए गुरु थारी कृपा बिन कौन पार हुये (टेक) एक समय एक टटीरी के, समुद्र किनारे स्थान हुये (१) चढ़े समुद्र अगम अपार, देख टटीरी हुई लाचार, हरि में जब ध्यान हुये (२) टटीरी की टेर सुनी प्रभू तुमने, गरुड़ सवारी धाये (३) देख बिलाप भगत का भारी, समुद्र का आचमन कर गये (४) उड़ा रेत समुद्र में जाहिं, जब भगत ने बच्चे जाये गहे (५) ऐसे ही गुरु थारी कृपा से, थारे चेलों के जै जै कार भये (६)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम