सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 236

टेक: शरण लई गुरु की जाने दिया बिचारा जब चरनों में चित्त धारा (१)

शरण लई गुरु की जाने दिया बिचारा जब चरनों में चित्त धारा (१) गुरु महमा का किया उचारा आवागवन से मिला छुटकारा (२) गुरु चरनों में सुरती लाई, आवागवन तुरत मिटाई (३) गुरु अपने से ध्यान लगाया, जन्म मरन का फन्द छुटाया (४) गुरु कृपा ऐसी देखो राम नाम के हुए भिभेकी (५) गुरु अपने की सेवा किनी, बल बुद्धि और शक्ति दीनी (६) गुरु ऐसे हैं बलदाई, दुख दरिद्र सभी मिटाई (७) गुरु का शुद्ध है दुबारा, आवागवन से किया नबेरा (८) गुरु ऐसे है दीनदयाला, घट का खोल दिया है ताला (९) गुरु कृपा की जोत निराली, जो सन्तों की देखी भाली (१०) गुरु से जो बे मुख होई, उसकी गति कभी ना होई (११) गुरु निंदा जो सुने सुनावे, उनके बल बुद्धि ना पावे (१२) गुरु बिन ज्ञान कभी ना होई, अधंकार में जूझे सोई (१३) गुरु बचनों में ध्यान लगाई, उनका बेड़ा पार हो जाई (१४) गुरु वचन हृदय धर लिजै, बल बुद्धि कभी ना छीजे (१५) गुरु का ध्यान कर मन माना, वे नर होने रिषी समाना (१६) गुरु अपने की किजे पूजा, बहुर न जन्म होय फिर दूजा (१७) गुरु परम पद जो कर लीना, अमृत प्याला भर भर पीना (१८) गुरु आसा में सुरती लाई, उस ही ने परम पदवी पाई (१९) गुरु अपने से मागूँ नाम का दान, जो होवे मेरा कल्यान (२०) गुरु महमा से मिले जीतूदास, बलदेव साध को साहेब मिलन की आस (२१) ''सतः सदी गुरुओं को''

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम