सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 241

टेक: भौर भई उठ जाग रे, सुमरण कर हर का

भौर भई उठ जाग रे, सुमरण कर हर का (टेक) जो सोया उसने ही कुछ खोया, अगम के लिये बीज बदी का बोया नहीं रह भिकारी तेरे दर का (१) समसेर में बरसा था सोना, जिन नहीं सुमरा उन्हीं कुछ खोया, जैसे एक धोबी घर का रहा न घाट का (२) हरिचन्द से जागे दानी, जिनकी कथा अगम बखानी, पार उत्तर गये राजा रानी और लड़का (३) मोरध्वज को सुत था प्यारा, हरि सुमरन में चीर किया न्यारा, बेड़ा पार हुआ नगर का (४) सुमरन भजन में चित्त लावो, जुनी संकट बहुर न आवो, भजन करो साहेब निराकार का (५)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम