सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 240

टेक: कहो गुरु कहां जावे है दुनियाँ सारी

कहो गुरु कहां जावे है दुनियाँ सारी (टेक) ना कोई आता देखा सोच हुआ घनेरा, इसका भेद बताओ कौन करे है त्यारी (१) पानी तें जब पिंड बनाया, नहीं देखा जिन साज बनाया, इस चक्कर में बुद्धि है म्हारी (२) कुटम्ब कबीला धोरे बैठा, कर रहे बड़ी तकड़ाई, ले जाय जब कोई ना देखा, कैसे आई मौत बिचारी (३) आवे है सब अमर होन को, नहीं कुछ पार बसावे, अमर तो जग में कोई ना देखा सब गये छत्तर धारी (४) राम भजन में जो नर बैठे, ऋषि, मुनि, तपधारी, कुछ नाकर सके मौत बिचारी (५) पहुँच गये अमर कोट में जहां देखी शक्ति भारी, अनहद बाजे बजते देखे, सबने जय जयकार पुकारी (६) रामे ही राम रटो चहुं देसा, गति होय जो थारी, बलदेव साध को गुरु चरणों में लीजो, कहे बिचार बिचारी (७)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम