सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 237

टेक: दर्शन दीजो जी महाराज

दर्शन दीजो जी महाराज (टेक) दरशन दिये थे बाबा गनका को, जाके सब सिद्ध करे सब काज (१) पाप काट गनका जो तारी, अमर किया उसका सब साज (२) दर्शन दिये बाबा गोपीचन्द भरतरी, को छोड़ दई लोक और लाज (३) दर्शन दिये थे सैन भगत को, नाम अमर का दे दिया ताज (४) दर्शन दिये अपने दासों को, जिनका जुग-जुग में रहेगा राज (५) सतयुग, त्रेता, दुवापर धारे अस्तूथामा के मारे मान (६) मनी निकाल लई मस्तक की जाके सिर में लग रही खाज (७) कैरों दल का नाश किया था, चक्कर चलाया कृष्ण महाराज (८) बबरा भान पै कोप हुए थे, रण खम्बा पे करन को जाँच (९) गुरुजी मेहर करो अपने बन्दों पे, थारे चरणों में लाग रहे हाथ (१०) साधु बलदेव साद पै कृपा कीजो साहेब थारे चरणों मैं लाग रहे म्हारे दो हाथ (११)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम