सीधे सामग्री पर जाएँ
॥ सत सही निराकार ॥
साधु बलदेव जी का लारा

वाणी 235

टेक: मृगा ने खेत उजाड़ा रे जतन बिना मृगा ने खेत उजाड़ा रे

मृगा ने खेत उजाड़ा रे जतन बिना मृगा ने खेत उजाड़ा रे (टेक) पांच मृगला पच्चीश मृगनी जामें तीन शिकारां रे (१) तीन लार असुरों की आई, बड़ गई खेत मंझारे रे (२) अपने अपने स्वार्थ के लोभी चरते न्यारे न्यारे रे (३) खालिया खेत कुछ नहीं छोड़ा थकित भये रखवारे रे (४) मैं मेरी में भरम-भरम के करी ना खेत की बाड़ा रे (५) हो हो करके बाल सब ले गये सो गये रखवारे रे (६) कहत सुजान खान नहीं दुंगा म्हारे सत गुरु के शब्द रखवारे रे (७)

॥ सत सही निराकार ॥

यह वाणी ऐप में बड़े अक्षरों में पढ़ें

सत सही निराकार ऐप — सभी वाणी, हिंदी पंचांग, नाम जाप और धाम के वॉलपेपर। मुफ़्त।

Google Play पर मुफ़्तऐप डाउनलोड करें

साधु बलदेव जी का लारा की और वाणी

← सभी वाणी की सूची · सत सही निराकार धाम